Uncategorized

नशे के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही,3.304 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भखारा पुलिस की दबिश,गांजा, 2 मोबाइल,2 मोटर सायकल समेत कुल 2,24,560 रूपये का माल जब्त

सूचना मिली कि मोहन ढाबा के पास गांजा की खरीदी-बिक्री की सौदेबाजी होने वाली है। सूचना पर थाना प्रभारी भखारा की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर दबिश दी।इस दौरान आरोपियों धर्मेंद्र कुमार सतनामी एवं तरुण कुमार साहू उर्फ लादेन को रंगे हाथों गांजा का लेन-देन करते गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से अवैध गांजा सहित अन्य सामान बरामद किया गया।आरोपियों से 3.304 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत 49,560 रूपये,बुलेट मोटरसायकल कीमत 1,20,000 रूपये,एचएफ डीलक्स मोटरसायकल कीमत 40,000 रूपये,2 नग मोबाइल फोन कीमत 15,000 रूपये, कुल जप्त माल की कीमत 2,24,560 रूपये जप्त किया गया.पुलिस ने मौके से गांजा और अन्य सामग्री जब्त कर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 90/25 धारा 20(ख) ऐंन डी पी ऐस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।आरोपियों मे धर्मेंद्र कुमार सतनामी(गांजा बेचने वाला) 40 वर्ष
निवासी – ग्राम नवागांव थूहा,तरुण कुमार साहू उर्फ लादेन (गांजा खरीदने वाला)
26 वर्ष निवासी- ग्राम सेमरा शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!