Uncategorized

प्रभारी दिलीप पटेल की उपस्थिति में मकेश्वर वार्ड बूथ क्र. 130,131 में सुनी गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात


धमतरी। आज मकेश्वर वार्ड बूथ क्र. 130,131, में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन कि बात सुनी गई जिसमे प्रभारी दिलीप पटेल, नंदू लोधी, प्रकाश लहरे, बूथ अध्यक्ष 130 नरेंद्र नगारची, 131 शंकर मानिकपुरी, देवराज पटेल, शिव यादव, रानी ध्रुवंशी, शैलेन्द्री बंजारे, सरोज टंडन, अनुसुइया बाई, मोंटू पटेल, आदि उपस्थित रहे।
दिलीप पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जाहिर करते हुए की। उन्होने रेस्क्यू आपरेशन की जानकारी दी। उन्होने जम्मू कश्मीर में मिली दो बड़ी उपलब्धियों को सराहा। पीएम मोदी ने यूपीएससी में सफल न होने वाले प्रतिभागियों को प्रतिभासेतु नामक डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से प्राईवेट नौकरियां देने की व्यवस्था बनाने की बात कहीं। विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। आपरेशन पोलो की जानकारी देते हुए कहा कि अगले महीने हम हैदराबाद लिब्रेशन डे भी मनाएँगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!