Uncategorized

भुवन,माधुरी,जीतू,रामकुमार,बिंझवार विधायक अजय चंद्राकर के हाथों सम्मानित

समाज में विविध कार्य करने वालों का भाजपा ने किया सम्मान

विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में जिन लोगों ने व्यक्तिगत व संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक कार्य किए हैं और समाज के उत्थान में विशेष योगदान रहा है, उनको भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा कार्यालय कुरुद में विभिन्न क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने वाले भखारा भठेली के पांच लोगों को स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल देकर भाजपाइयों ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जुगाड़ बंदी के लिए भुवन निर्मलकर, युटुबर एवं साहित्य सेवा के लिए माधुरी डड़सेना, स्टेज परफॉर्मेंस में अलग-अलग प्रदेशों में अपनी प्रस्तुति देने के लिए जीतू जैन,शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बिझवार राम साहू,नक्सलाइट उन्मूलन पुलिसिंग के लिए रामकुमार डहरिया अजय चंद्राकर के हाथों सम्मानित हुए।इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि आज समाज में उत्कृष्ट योगदानदेने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। इनके समर्पण और उत्कृष्ट योगदान ने समाज को नई प्रेरणा दी है। ऐसे प्रयास ही हमारे क्षेत्र और प्रदेश को आगे बढ़ाने की ताकत बनते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, जनपद अध्यक्ष कुरुद गीतेश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, हरख जैन, भखारा मण्डल से आनंद यदि मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा आदि सहित इनके अलावा बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!