Uncategorized

ईश्वर न्यायकारी है उसके यहां पक्षपात नहीं होता – स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज


धमतरी। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम धमतरी के 20 वें वार्षिक महोत्सव में सनातन धर्म के प्रचार एवं जीवों के कल्याण तथा आत्म साक्षात्कार के मार्ग को प्रशस्त करने हेतु पधारे श्री प्रेम प्रकाश मण्डल के वर्तमान मंडलाध्यक्ष सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज एवं संत मण्डली के द्वारा 29 सितंबर सोमवार को संध्या 6 से 8 बजे तक सत्संग प्रवचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें महाराजश्री सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज ने सत्संग के दौरान फरमाया कि ईश्वर न्यायकारी है उसके यहां पक्षपात नहीं होता इस संसार में जीवों में जो भी भिन्नताएं देखी जाती है वह सब उसके ही कर्मों का पूर्ण न्याय परक फल है कोई पापी है लेकिन वह बहुत पैसे वाला है लेकिन यह भी दिखता है कि कोई बहुत ही धर्मधारी है पुण्यकारी है लेकिन गरीब है निर्धन है यह उसके स्वयं के द्वारा ही किए हुए पुराने कर्मों का ही फल है। महाराजश्री ने स्वरचित भजन को गाकर सुनाया कि गुरूदेव तेरी कृपा जिस पर भी बरस जाए, उस पर न कभी दुख की छाया भी न पड़ पाए, जो दास बने तेरा गम उसके मिट जाते।
संत मण्डली का हुआ आगमन, भव्य स्वागत किया गया
श्री प्रेम प्रकाश मण्डल जिसके आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज हैं के पंचम पीठाधीश्वर सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज संत मण्डली सहित आगमन प्रात: 11.45 को हुआ है* जिनके स्वागत सत्कार के लिए आतुर भक्त समुदाय के द्वारा घड़ी चौक में बड़े ही गर्मजोशी उत्साह उमंग एवं खुशी से स्वागत किया गया स्वागत में पूज्य पंचायत सिंधी समाज अग्रणी होकर शामिल हुआ श्री झूलेलाल मण्डल श्री बढ़ते कदम , समर्पण सिंधु समिति के गणमान्य सदस्यों एवं श्री प्रेम प्रकाश सेवादार मंडल, नवयुवक मंडल श्री प्रेम प्रकाश महिला मंडल एवं बालिका मण्डली सभी ने सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर अपने आराध्य गुरुबाबा का हृदय से स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!