Uncategorized

वोकल फॉर लोकल के तहत ज्योति हरख जैन ने हथकरघा विक्रेताओं से खरीदी वस्तुएं

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया

वोकल फॉर लोकल के संदेश को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवी ज्योति हरख जैन ने स्थानीय हथकरघा विक्रेताओं से हाथ से बनी वस्तुएं खरीदकर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को साकार करने का सबसे सशक्त माध्यम स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है।जैन ने बताया कि हर व्यक्ति अगर अपने दैनिक जीवन में देशी वस्तुओं को प्राथमिकता दे, तो न केवल स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को रोजगार मिलेगा, बल्कि देश की आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में भी एक बड़ा कदम होगा।उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के इस मौसम में विदेशी वस्तुओं की बजाय भारतीय हाथों से बनी वस्तुएं ही खरीदें, जिससे ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बल मिले और देश की परंपरा एवं हुनर को नई पहचान मिले।इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय विक्रेताओं ने भी क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के साथ-साथ ज्योति हरख जैन के भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से उन्हें उत्साह और प्रोत्साहन मिलता है। इस अवसर पर कुरूद मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल आदि सहित कुरूद बकरा मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!