Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने भटगांव में मवली माता के दर्शन कर किया मातर महोत्सव का शुभारंभ

धमतरी विधानसभा विधायक ओंकार साहू भटगांव पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक मवली माता के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर आयोजित मातर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप पूजा-अर्चना की तथा जनसमूह को संबोधित किया।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि मवली माता का यह पर्व हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह महोत्सव समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें सहेजना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने भटगांव सहित आसपास के ग्रामों में सड़कों, पेयजल, कृषि सिंचाई और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। विधायक साहू ने कहा कि जनता का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और उसी के बल पर धमतरी विधानसभा निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।मातर महोत्सव के अवसर पर ग्रामवासियों ने पारंपरिक नृत्य-गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। विधायक साहू ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धमतरी विधायक , ग्रामीणजन , जनप्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा वर्ग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!