Uncategorized

किसानों की चोरी हुई ट्रालियाँ कुल कीमती 10.30 लाख रूपये का बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

मगरलोड थाना व सायबर टीम ने मिलकर किया ट्राली चोरी का पर्दाफाश

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में थाना मगरलोड पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही से किसानों की ट्रैक्टर ट्राली चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।प्रकरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 3 अक्टूबर से 4 अक्टूबर की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने उसके घर के बयारा में खड़ी लाल रंग की ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।किसान की ट्राली चोरी होने से कृषि कार्य प्रभावित न हो, इस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।मगरलोड पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं क्षेत्र में सतत पूछताछ के आधार पर तीन संदेहियों शोएब खान उर्फ राजा पिता अयुब खान 29 वर्ष निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड,देवनारायण ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव 21 वर्ष निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड, मोहम्मद आबिद रिजवी पिता स्व. मोहम्मद सरीफ रिजवी 27 वर्ष निवासी संजय नगर वार्ड 6, कांकेर से पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपियों ने न केवल मगरलोड क्षेत्र की ट्राली चोरी बल्कि 27 अगस्त 2025 को ग्राम सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर और 9 सितंबर 2025 को ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने की बात स्वीकार की.आरोपियों के निशानदेही पर निम्न वस्तुएँ जप्त की गईं
नीला रंग का ट्रैक्टर ट्राली (कीमत 1,50,000 रूपये-) धनगांव, थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद से हरा रंग का ट्रैक्टर ट्राली (कीमत 2,50,000 रूपये ) चिचंलगोदी, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद से लोहे का ट्रैक्टर नांगर (कीमत 30,000 रूपये ) दानीटोला, धमतरी-नगरी रोड स्थित हीरा सोनकर पोल्ट्री फार्म के सामने से पीकअप वाहन (छोटा हाथी) क्रमांक कीमत 6,00,000 रूपये जो चोरी की वारदात में प्रयुक्त हुआ था।कुल बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 10,30,000 रूपये आंकी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!