Uncategorized

आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट में दानेश्वर का चयन, अध्यक्ष ने दी बधाई

भखारा। थल सेना नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती में भखारा के वार्ड क्रमांक 3 निवासी दानेश्वर साहू (पिता रुकेश शालिक साहू) ने चयनित होकर क्षेत्र, नगर पंचायत भखारा भठेली का नाम रोशन किया है। उनके चयन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
दानेश्वर की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा से शुरू होकर फिजिकल व मेडिकल परीक्षण तक चली। अंत में नवंबर माह में आए फाइनल परिणाम में उन्होंने सफलता प्राप्त की। दानेश्वर का चयन भखारा भठेली नप क्षेत्र से पहला चयन माना जा रहा है, जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों ने बताया कि धनेश्वर की इस उपलब्धि से सभी प्रसन्नचित हैं और अब वे देश की सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे।धनेश्वर की प्रारंभिक शिक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला,भखारा में हुई तथा कॉलेज की पढ़ाई वेदव्यास कॉलेज से पूर्ण की। अब वे आगामी दिनों में आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के प्रशिक्षण हेतु प्रस्थान करेंगे। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!