Uncategorized

लोक निर्माण द्वारा सड़कों का बी.टी. पेच मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी

धमतरी-धमतरी में बारिश के पश्चात शहरी क्षेत्र की जिन सड़कों पर गड्ढे या टूट-फूट हो गई है, वहाँ बिटुमेन से पैचवर्क,मरम्मत आवश्यकता अनुसार वहाँ छोटी मरम्मत कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं। नागरिकों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर नगर निगम एवं संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही की जा रही है।
सिहावा मार्ग लोक निर्माण विभाग विभाग द्वारा एवं धमतरी शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले राज्यमार्गों और शहर के भीतर भी बी.टी. पेच मरम्मत एवं संधारण कार्य हेतु एजेंसी निर्धारित की गई है, तथा शासन द्वारा सभी संधारण कार्यों को 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।वर्तमान में निर्धारित एजेंसी द्वारा धमतरी शहरी क्षेत्र में स्थित राज्यमार्ग पर बी.टी. पेच मरम्मत एवं संधारण कार्य प्रगतिपर है और कार्यों की गति बढ़ाई जा रही है, ताकि नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके.प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सड़कें सुरक्षित व सुचारू यातायात योग्य रहें। शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित मरम्मत तथा निरीक्षण की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!