Uncategorized

नेशनल हेराल्ड केस को कांग्रेसियों ने बताया भाजपा का षडय़ंत्र : किया जिला भाजपा कार्यालय का घेराव

घेराव क़े दौरान झूमाझटकी मे सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम व पूर्व विधायक लेखराम साहू को आई चोट

मामले में ई.डी. द्वारा दर्ज एफआईआर को अदालत द्वारा किया गया रद्द

धमतरी । नेशनल हेराल्ड मामले में ई.डी. द्वारा दर्ज एफआईआर को अदालत द्वारा रद्द किया गया है। कांग्रेसियों ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी का षडय़ंत्र का हिस्सा बताया था अब जब अदालत ने उक्त एफआईआर को रद्द कर दिया है तो इसे कांग्रेसी अपनी जीत मानते हुए पूर्व में किये गये एफआईआर के विरोध में आज धमतरी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का घेराव किया गया। अदालत के उक्त फैसले को सत्य की जीत बताया और कहा कि इस फैसले से एक बार फिर भाजपा विरोधियों के खिलाफ षडयंत्र का पर्दाफाश हो गया है। इस दौरान पुलिस बल पहले से तैनात रहा। घेराव क़े दौरान झूमाझटकी मे सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम व पूर्व विधायक लेखराम साहू को चोट भी आई.घेराव में प्रमुख रुप से विधायक ओंकार साहू पूर्व विधायक लेखराम साहू विपिन साहू आनंद पवार अरविंद जोशी अंबिका मरकाम सलीम रोकडिया पूर्व महापर्व विजय देवांगन विजय प्रकाश जैन नरेश जसूजा दिलीप बजाज, बृजेश जगताप, दीपक सोनकर, धमेश्वरी साहू सूर्य प्रभा चेटिंयार योगेश लाल, राजकुमारी दीवान, राजेश पांडे, विधु देवांगन, कविता योगेश बाबर, राजेश ठाकुर, आशुतोष खरे,नरेंद्र सोनवानी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!