Uncategorized

जन्मोत्सव पर महापौर रामू रोहरा ने इतवारी बाजार स्थित साईं मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद, भंडारे में किया प्रसाद वितरण

धमतरी। साईं बाबा के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर धमतरी नगर निगम के महापौर माननीय श्री रामू रोहरा इतवारी बाजार स्थित साईं मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य भंडारे में महापौर श्री रोहरा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा स्वयं भी प्रसाद ग्रहण कर बाबा के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि साईं बाबा का संदेश सबका मालिक एक सामाजिक समरसता, सेवा और मानवता का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि धर्म केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा भाव को मजबूत करने की प्रेरणा है।उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा ही उनकी राजनीति का केंद्र बिंदु है और साईं बाबा की कृपा से धमतरी शहर विकास, विश्वास और संस्कृति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। नगर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, स्थानीय नागरिक एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!