Uncategorized

विराट हिन्दू सम्मेलन का 30 को आयोजन, मुख्यवक्ता होंगे बाल योगेश्वर श्रीराम महात्यागी बालकदास


धमतरी। हिन्दुओं के साथ हो रहें दुव्र्यहार, धर्मान्तरण को देखते हुए कोष्टापारा, जालमपुर, ब्राह्मण पारा के हिन्दुओं ने हिन्दू समाज को जगाने अपनी कमर कस ली है जिसके निमित्त विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन माँ बमलेश्वरी प्रांगण ब्राह्मण पारा में 30 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे से किया जा रहा है जिसमे छ.ग.प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख विश्वनाथ बोगी (प्रचारक) एवं बाल योगेश्वर महात्यागी बालकदास (संत )माँ कौशल्या धाम बालोद का विशेष मार्गदर्शन हिन्दू समाज को मिलने वाला है इस सम्मेलन की अध्यक्षता श्याम जग्यासी (गुरुद्वारा प्रधान )एवं मातृशक्ति वक्ता के रूप में श्रीमती निर्मला तिवारी(ध्यान शिक्षिका) अतिथियों की अगुवानी करने उपस्थित रहेंगी हिन्दू सम्मेलन टोली के प्रमुख सदस्यों शिवनारायण छांटा नील पटेल विष्णु सिन्हा राजू सोनकर देवेंद्र देवांगन योगेश साहू ड़ोल प्रतिमा सोनी नितेश कुम्भकार संतोष सोनकर (पार्षद )संजय देवांगन(पार्षद) कोमल सार्वा (पार्षद) अमित साहू कैलाश साहू खिलेश कुम्भकार मोटू कुम्भकार आकाश निर्मलकर बसंत तिवारी संतोष साहू मुरली दुबे संतोष सार्वा पवन सोनकर साकेत यादव भूपेश लोधी आदर्श दुबे कनिष्क तिवारी हिमांशु निर्मलकर यश रजक अक्षय सोनी राज पांडे सहित तीनो वार्ड वासियो के बीच काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!