Uncategorized

स्वामी विवेकानंद ने हमें आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा का मार्ग दिखाया : रंजना साहू

जयंती पर ग्राम झुरा नवागांव में आयोजित हुआ संगीतमय श्रीराम कथा एवं विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

धमतरी- स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम झुरा नवागांव में नव युवा विवेकानंद समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर श्रद्धेय राष्ट्रीय संत श्री मोहित राम पाठक जी के श्रीमुख से श्रीराम जी की पावन कथा का श्रवण कर उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने जीवन को धन्य बनाया। रंजना साहू ने कथा वाचक संत मोहित राम पाठक से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर नमन किया.श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने हमें आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा का मार्ग दिखाया, उनके जयंती अवसर पर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है, श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग और सुशासन की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद पंचायत धमतरी के उपाध्यक्ष केशव साहू, भोथली मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती सत्यप्रभा किशोर साहू, आयोजक समिति अध्यक्ष फलेंद्र साहू, वरिष्ठ मिनेश साहू, डोमन साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!