Uncategorized

खरमास और शुक्र अस्त होने से शादियों पर ब्रेक, फरवरी से फिर गुंजेगी शहनाईयां

साल 2026 में फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, नवम्बर, दिसम्बर में है लगभग 59 मंगल मुहूर्त

कई जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में हो रही तैयारी, होटल, धर्मशालाओं, गाडिय़ों, सामानो की हुई बुकिंग

धमतरी। साल 2026 की शानदान शुरुवात हो चुकी है। लेकिन शादियों की शहनाई अब तक सुनाई नहीं पड़ी है। दरअसल हिंदू रीति रिवाज में शुभ मुहूर्त पर ही मंगल कार्य किये जाते है। इसलिए दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 तक दो महीने मंगल कार्यो पर ब्रेक लगा है। दरअसल 6 दिसम्बर 2025 के बाद से खरमास लगने और शुक्र अस्त होने के कारण मांगलिक कार्यो पर ब्रेक लग गया है। अब फरवरी के शुरुवाती दिनों से शादियां फिर से शुरु हो जाएगी। इस बार फरवरी मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, नवम्बर, दिसम्बर के आठ महीनों में लगभग 59 शुभ मुहूर्त शादियों के लिए है।
हल्की ठंड में शादियां करने का ट्रेड पिछले कुछ सालों में बढ़ा है। इसलिए फरवरी मार्च माह में भी अनेक शादियां होंगी। जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। होटल, धर्मशालाएं गाडिय़ां व केटरिंग व अन्य सामानों की एडवांस बुकिंग हो रही है। ताकि ऐन मौको पर परेशानी न हो।
ये है शादियों के शुभ मुहूर्त
2026 में शादी के लिए फरवरी से शुभ मुहूर्त शुरू होंगे, क्योंकि जनवरी में खरमास और शुक्र अस्त होने के कारण कोई मुहूर्त नहीं है, और कुल लगभग 59 शुभ तिथियां हैं जिनमें फरवरी (जैसे 4, 5, 10, 20, 21), मार्च (9, 10, 11, 12), अप्रैल (20, 21, 25, 26, 29, 30), मई (5, 6, 7, 8, 9, 10, 13), जून (19, 20, 22, 23, 24, 26), जुलाई (1, 3, 4, 6, 8, 9, 11), नवंबर (कुछ तिथियां, जैसे 20, 25), और दिसंबर (कुछ तिथियां, जैसे 7, 10, 11, 12, 13, 14, 15) प्रमुख हैं, जिनमें से हर महीने की विस्तृत शुभ तिथियां पंचांग के अनुसार अलग-अलग होती हैं, और अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) जैसे दिन भी शुभ हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!