Uncategorized

बसंत पंचमी पर देहली पब्लिक स्कूल में हवन-पूजन एवं सरस्वती पूजन का हुआ भव्य आयोजन

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देहली पब्लिक स्कूल, धमतरी में हवन-पूजन एवं सरस्वती पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से हवन संपन्न हुआ तथा विद्या की देवी माँ सरस्वती की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बसंत पंचमी का दिन छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ सरस्वती की उपासना से अध्ययन में एकाग्रता बढ़ती है तथा जीवन में सुख, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!