Uncategorized

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने सहित अन्य मांगो को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

धमतरी जिला के किसानों का टोकन नहीं कटने, भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों का अपमान, जबरन रकबा समर्पण और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने सहित अन्य समस्यायों के निवारण हेतु आम आदमी पार्टी द्वारा आज ज्ञापन सौंपा गया.
आप पार्टी क़े पदाधिकारियों ने कहा कि धमतरी जिला के किसानों का टोकन नहीं काटा जा रहा है और भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों का अपमान किया जा रहा है। पूर्व में एग्रोस्टेक में गड़बड़ी और सर्वर डाउन के कारण प्रदेश के लाखों किसानों का रकबा काट दिया गया था इसके बाद जबरदस्ती किसानों से रकबा समर्पण करवाया जा रहा है। प्रतिदिन लिमिट होने के कारण कई किसान आधी फसल ही बेच पाये हैं। चूंकि किसानों ने लाखों रुपए का फसल के लिए कर्ज लेकर रखा है और उनकी धान नहीं विकने पर प्रदेश के कई किसानों द्वारा अब तक आत्महत्या का प्रयास किया जा चुका है। और आगे भी अगर उनका धान नहीं बिका तो प्रदेश में अनेक किसान आत्महत्या करेंगे इसके लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार रहेगी।आप पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण करे और धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी 2026 तक की जाये ताकि हर किमान अपनी धान का एक एक दाना बेंच सके अन्यथा हमारी पार्टी प्रदेश में किसानों वेळ साथ मिलकर इसमे भी बड़ा आंदोलन करेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!