Uncategorized

आयुष्मान कार्ड पंजीयन के द्वितीय चरण में लगभग ढाई हजार लोगो का हुआ पंजीयन

धमतरी. कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड पंजीयन की कार्यवाही लगातार की जा रही है। शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के पात्र हितग्राहियो का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन करने के उद्देश्य से जिले में बीते दिन आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान का द्वितीय चरण का आयोजन जिले के सभी नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों/वार्डों /उचित मूल्य की दुकानों (राशन दुकान) में किया गया, जिसमे लगभग 2 हजार 500 लोगो का पंजीयन किया गया।

कलेक्टर श्री रघुवंशी ने ऐसे हितग्राही जिनका पंजीयन किसी कारणवस नही हो पा रहा है, उन्हें अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने और अपना राशन कार्ड बनवाने कहा है ताकि शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!