Uncategorized

गंगरेल बांध के पानी से शहर के तालाबों को भरने जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने की मांग

ग्रीष्मकाल में शहर के कई तालाबों में घट जाता है जल स्तर जिससे बढ़ जाता है जल संकट

श्री सोनकर ने कार्यपालन अभियंता जल प्रबंध संभाग रुद्री को पत्र लिखकर की महानदी से पानी छोडऩे की मांग

धमतरी। ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने शहर एवं आसपास के गांवों के तालाबों को भरने के लिए कार्यपालन अभियंता जल प्रबंध संभाग रुद्री कोड नम्बर 38 से महानदी से पानी छोडऩे की मांग की है।
गर्मी के इस चौमासे को ध्यान में रखते हुए तथा शहर और आसपास के गांवों में वाटर लेवल को बनाए रखने के उद्देश्य से जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने पत्र लिखकर तालाबों में पानी छोड़े जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में जल स्तर तेजी से नीचे चला जाता है, जिससे पशु-पक्षियों एवं आम नागरिकों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि समय रहते तालाबों को भर दिया जाए तो भू-जल स्तर भी संतुलित रहेगा और लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। सोनकर ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि ग्रीष्मकाल में शहरवासियों को पानी की किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जल विभाग लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है। श्री सोनकर ने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर निगम अन्तर्गत विभिन्न वार्डो में 19 तालाब है जिनमें से 10 तालाबो में ग्रीष्मऋतु में भीषण गर्मी के प्रभाव से जल स्तर अत्यंत कम हो जाता है जिसके चलते वार्डो व आसपास के क्षेत्रो में वाटर लेवल घट जाता है। जिससे जल संकट की समस्या उत्पन्न होती है। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत तालाबों को नहर के माध्यम से भरा जाए। जिससे आम जनमानस सहित पशु-पक्षियों को भी राहत मिल पायेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!