झूलेलाल जन्म महोत्सव का आगाज, दूसरे दिन सिंधी फिल्म ‘वरदान-3’ का हुआ प्रदर्शन

धमतरी। सिंधी समाज के इष्ट देवता साईं झूलेलाल जी के जन्मोत्सव को लेकर धमतरी के सिंधी समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धमतरी सिंधी समाज द्वारा पांच दिवसीय जन्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आगाज हो चुका है।महोत्सव के दूसरे दिन धमतरी शहर के देवश्री टॉकीज में सिंधी भाषा की फिल्म वरदान-3 का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन का संचालन रिसाईपारा सिंधी सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें समाज के लोगों के लिए फिल्म का प्रदर्शन पूरी तरह निशुल्क रखा गया। यह समिति का 15वां आयोजन है, जो लगातार जारी है।झूलेलाल जन्मोत्सव की 1076वीं वर्षगांठ के अवसर पर धमतरी का सिंधी समाज अपने इष्ट देवता का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। मंगलवार को देवश्री टॉकीज में सिंधी फिल्म वरदान-3 के चारों शो समाज के लोगों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह समाज के संतों द्वारा साईं झूलेलाल जी की आरती, पल्लव और अरदास के साथ की गई, जिसके बाद फिल्म का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर धमतरी शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगदीश रामू रोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश जसूजा, पूर्व मुखी चंदूलाल जवानी, पूर्व मुखी महेश रोहरा, थावर रजवानी, अशोक चारवानी, राजू भोजवानी, हरेश खटवानी, अमित पिंजानी, राजेश चावला ,निखिल आहूजा, रोहित बख्तानी, अजय पंजाबी, बब्बू चावला, लखन रजवानी, भावेश चारवानी, लालू रजवानी, सुनील रेवलानी, अजय, नानी, जितेंद्र भोजवानी, पप्पू वाधवानी, प्रदीप मुंजवानी एवं लक्ष्मण लालवानी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
