Uncategorized

कांग्रेस की सरकार बनाने प्रण ले तभी संकल्प शिविर की सार्थकता होगी – लक्ष्मीकांता हेमंत साहू

मूलचंद सिन्हा

कुरुद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर विधानसभा चुनाव के पहले तैयारी हेतु अंतिम कार्यकर्ता सम्मेलन कुरूद में रखी गई ।इस अवसर पर वर्तमान विधानसभा चुनाव 2018 की राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी छाया विधायक श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने कहा कि हमे आगामी चुनाव को एक जुटता से लडऩा है। अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। अनुशासित समाज, संगठन, या व्यक्ति ही सफलता की मंजिल तक पहुंचती है। अब सवाल ये है? की हम कांग्रेस जन अपने नेताओं का सम्मान करते है। तो हमे उनके द्वारा लिए गए निर्णय व फैसला का भी सम्मान करना होगा। नीचे बैठे प्रथम से अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता सिर्फ ताली बजाने के लिए नही है। आप में से कोई भी टिकिट की दावेदारी कर सकता है। हर किसी को सेनापति बनने का अधिकार है । आप में से कोई भी विधायक बन सकता है। कार्यकर्ता कोई बड़ा या छोटा नही होता कार्यकर्ता सिर्फ कार्यकर्ता होता है। जो की पार्टी की रीढ़ है। सभी को राजनीति के सफर में आगे बढऩे का मूलभूत अधिकार है। इतिहास गवाह है ।आप में ही से कई कार्यकर्ता पंच सरपंच पार्षद से लेकर मंत्री मुख्यमंत्री तक का सफर तय किए है। आगे लक्ष्मीकांता साहू ने कहा मेरा परिवार, देश की आजादी की लड़ाई लड़ा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा जी स्व ताराचंद साहू व चाची दीपा साहू कुरूद क्षेत्र से विधायक रही। आजादी से लेकर अब तक हमारा परिवार निष्ठा से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भाव से जुड़े है व काम करे रहे है। मैं आज पूरी निष्ठापूर्वक संकल्प व शपथ लेती हू कि जिसे भी कांग्रेस पार्टी टिकिट देती है उसे जिताने के लिए मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगी। व यह संकल्प नेताओ के साथ सभी कार्यकर्ता व कांग्रेस परिवार के प्रत्येक मतदाता को प्रतिज्ञा लेनी है। भाजपा के 15 वर्षो के कार्यकाल में हम कांग्रेसियों को झूठे केस दर्ज कर जेल में डाला गया। व जनता के साथ झूठे वायदा कर धोखा ही दिया गया। केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई से आमजन की कमर तोड़ रखी। बदले की भावना व तानाशाही शासन देश में चला रहे है। अब वक्त आ गया है सभी कार्यकर्ता 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में व 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाने प्रण ले, संकल्प ले ,तभी आज के इस संकल्प शिविर की सार्थकता सफल होगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!