Uncategorized

कामाख्या देवी साधना अनुष्ठान कथा श्रवण करने संबलपुर पहुंचे पूर्व विधायक लेखराम साहू


धमतरी। ज्ञानेश्वर महाराज के निवास स्थान ग्राम संबलपुर में मां कामाख्या देवी साधना अनुष्ठान का आयोजन आयोजक समिति श्री लक्ष्मी नारायण सेवा समिति के सहयोग से किया गया। महाराज जी मां कामाख्या और महागौरी मैया की कथा सुनाई। माता कामाख्या दुनिया के सबसे पुराने शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक है एवं स्त्री शक्ति और सृजन का प्रतीक है भक्तों के मनोकामना पूर्ण करने वाली माता है महाराज जी ने कहा की व्यक्ति को सफलता पाने के लिए कार्य करना आवश्यक है साथ ही लोगों को कोई भी कार्य करने में समय लगाना चाहिए थोड़े से समय में शक्ति भक्ति और सफलता नहीं मिलती है। इस दौरान अतिथि बनकर पहुंचे लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने अपने उद्बोधन में कहा कि ज्ञानेश्वर महाराज जी इस क्षेत्र वासियों के दुख पीड़ा और समस्या निवारण करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं कामाख्या देवी के दर्शन के लिए असम गुवाहाटी जैसे माहौल अब संबलपुर में देखने को मिल रहा है निश्चित तौर पर महाराज जी का आशीर्वाद इस क्षेत्र वासियों को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!