Uncategorized

शहर विकास के साथ समाजिक भवनों का उत्थान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी– विजय देवांगन

हटकेशर वार्ड में झरिया साहू समाज भवन का लोकार्पण

समाज जनों ने अतिथियों का किया आत्मीय अभिनंदन

धमतरी. हटकेशर वार्ड के झरिया साहू समाज भवन का लोकार्पण अवसर पर समाज जनों द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन,अध्यक्षता साहू समाज के अध्यक्ष महेश साहू,विशिष्ट अतिथि पार्षद गीतांजलि प्रीतम महिलांगे,एल्डरमेन लखन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रवीण साहू रहे,मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन एवं अतिथियों के द्वारा मां कर्मा की तैल चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन ने समाज को संबोधित करते हुये साहू समाज को मेहनतकश समाज बताया, प्रदेश के विकास में साहू समाज का योगदान महत्वपूर्ण है, महापौर ने आगे कहा कि जब से प्रदेश में भूपेश बघेल जी की कांग्रेस की सरकार आई है. प्रदेश के किसान मजदूर सहित हर वर्ग खुश है. प्रदेश माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में समृद्धि की ओर आगे बढ़ रही है. प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी एक किसान पुत्र हैं और वह भली-भांति जानते हैं कि कृषि प्रधान राज्य होने के कारण जब तक किसान मजबूत नहीं होगा तब तक प्रदेश मजबूत नहीं होगा यही कारण है कि आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, किसानों की ऋण माफी, वन अधिकार पट्टा वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से लगातार किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है. 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की घोषणा को लेकर पूरे प्रदेश के किसान खुशियां मना रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ की परंपरा संस्कृति और विरासत को पुनर्जीवित करने छत्तीसगढ़ी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने लगातार कार्य कर रहे हैं.

श्री देवांगन ने सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताएं.  इस अवसर पर उपाध्यक्ष भूषण साहू,सचिव नीरज साहू, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र साहू ,महेश साहू, रामप्यारी, जनक साहू,लखन साहू,गोपाकिशन साहू,चैनसिंग साहू,रमेश साहू, मुकेश साहू,रामदयाल साहू,मंगलूराम साहू,मानिक राम, सालिकराम,शशिकांत साहू,देवेन्द्र साहू,आशाराम साहू,शिशुपाल, लालाराम साहू, फागुराम, गणेश साहू,रामनरेश साहू,सुकदेव साहू, संतराम साहू,समाज सेवक गजाधर साहू,महिला प्रकोष्ठ कुलेश्वरी साहू,भगवती साहू,दयावती साहू,संतोषी साहू, भगवती साहू सहित समाज जन अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!