नगर पंचायत भखारा में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस,विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

भखारा-नगर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक व्यापक विचार और संस्कार है।कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा का झंडा रोहण हुआ। भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माला अर्पण हुआ ।क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
वर्ष 1980 में स्थापना के साथ प्रारंभ हुई भाजपा की यात्रा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। इस ऐतिहासिक यात्रा की नींव श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जैसे दूरदर्शी नेतृत्व ने रखी, जिन्होंने अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा का उद्घोष करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाना है। पार्टी के कार्यकर्ता स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं, जो भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। ने आगे कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है। भारत वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है और विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं पार्टी के सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही, जहां संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।अंत में विधायक ने सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और जनसेवा के इस अभियान में सहभागी बनकर देश को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी किरण बघेल कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी की विचारधारा और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।कार्यक्रम मे नंप अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन नगर पंचायत अध्यक्ष भखारा भठेली श्रीमती पूजा सिन्हा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीतेश्वरी साहू जनपद अध्यक्ष कुरूद, विष्णु साहू उपाध्यक्ष, रवि सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष, रामस्वरूप साहू,आनंद यदु, छत्रपाल बैस,सतीश जैन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, गौतम जैन, श्रीमती सिंधु बैस जनपद सदस्य,दुलार सिन्हा,पूर्णिमा साहू,भीम साहू,पुष्प लता देवांगन, पंकज सिन्हा,छबिलाल निर्मलकर,हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, खेमलता साहू गौतमी पटेल,झम्मन साहू,रामनारायण नागरची, राम गोपाल देवांगन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरख जैन ने किया।
