Uncategorized

भाजपा द्वारा जिला स्तरीय आक्रोश सभा का आयोजन

आक्रोश सभा के माध्यम से महिलाओं की आवाज को बुलंद करेंगे - रुपकुमारी चौधरी

यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ एक बड़ा आघात है – रामू रोहरा

धमतरी । नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गठबंधन द्वारा लोकसभा में गिराए जाने के विरोध में भाजपा ने जिला स्तरीय नारी शक्ति आक्रोश सभा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी थीं। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता यादव ने किया। मुख्य वक्ता रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था, लेकिन विपक्ष द्वारा इसे लोकसभा में गिराकर उन्होंने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। भाजपा सदैव मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। हम इस आक्रोश सभा के माध्यम से पूरे जिले की महिलाओं की आवाज को बुलंद करेंगे और विपक्ष के इस निर्णय का लोकतांत्रिक विरोध करेंगे। महापौर रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ एक बड़ा आघात है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलता, जिसे विपक्ष ने रोकने का प्रयास किया। जिला प्रभारी किरण बघेल ने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे समय में इस प्रकार का विरोध अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश शर्मा, प्रेमलता नागवंशी, महेन्द्र पंडित, ज्योति चंद्राकर, खिलेश्वरी किरण राकेश साहू ने सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन प्रियंका सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में आमदी नपं अध्यक्ष ज्योति साहू, निगम सभापति कौशल्या देवांगन, जागेश्वरी साहू, चंद्रकला साहू, रुक्मिणी सोनकर, संगीता जगताप, प्रीति यदु, मोनिका देवांगन, कुरूद जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, अनीता सोनकर, विनीता कोठारी, अनिता ध्रुव, सुनीता साहू, गरिमा नेताम, पवित्रा दीवान, आशा लोधी, धनेश्वरी साहू, डॉली सोनी, पूजा कुंजाम, भानुप्रिया साहू, पूर्णिमा बनपेला, दिनेश्वरी साहू, चेलेश्वरी साहू, ऋतु बनपेला, लक्ष्मी ठाकरे, पुष्पलता साहू, सुशीला तिवारी, अंकिता मिश्रा, सत्यप्रभा साहू, सरिता यादव, नम्रता पवार, हिमानी साहू, मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, विनय जैन, गौरव मगर, राजीव चंद्राकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा, कैलश सोनकर, राघवेंद्र साहू, पार्षद संतोष सोनकर, निलेश लुनिया आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!