Uncategorized

15 वर्षों बाद पिपराही तालाब की सफाई शुरू, वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगी राहत


भखारा। भखारा नगर के बहुप्रतीक्षित पिपराही तालाब की सफाई का कार्य आखिरकार प्रारंभ हो गया है। यह तालाब वर्षों से नगरवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ था। जानकारी के अनुसार लगभग 15 वर्ष पूर्व तालाब का खनन कार्य कराया गया था, लेकिन उसके बाद से इसकी नियमित सफाई नहीं हो पाई थी, जिससे तालाब में गाद एवं गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही थी। खनन विभाग के निर्देश के पश्चात अब नगर पंचायत भखारा द्वारा तालाब की सफाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्य को बस्ती पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों की देखरेख में संचालित किया जायेगा ताकि सफाई कार्य पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सके। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं सीएमओ श्री पावारिया ने स्थल का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सफाई कार्य के दौरान सभी नियमों एवं प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाए तथा श्रमिकों एवं आसपास के लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!