Uncategorized

अटल स्टेडियम में चला वृहद स्वच्छता अभियान

विद्यार्थियों ने पोस्टर व रंगों के माध्यम से दिया स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है – ज्योति हरख जैन

भखारा। भखारा-भठेली स्थित अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में नगर पंचायत द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में आईटीआई,कॉलेज एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं राष्ट्रीयता से जुड़े आकर्षक पोस्टर, ड्राइंग और रंगीन डिजाइनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। सीएमओ हरिकृष्ण पावरिया ने अपने संबोधन में स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। वहीं विधायक प्रतिनिधि हरख जैन पप्पू ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। इस अभियान को सफल बनाने में परदेसी राम कँवर,छबीलाल निर्मलकर, अविनाश गौर बिट्टू, हितेंद्र साहू, चक्र सुदर्शन चंदेल, कमलेश साहू, चंद्रप्रकाश साहू पी टी आई मनोज साहू, समीर गौर सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!