Uncategorized

मरौद के शीतला मंदिर में माता के छत्र सहित सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी में रखी नगदी रकम की चोरी

एएसपी शैलेंद्र पांडे, कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर


धमतरी। चोरो के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि वे धार्मिक स्थानों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। बीती रात्रि जिले में शीतला मंदिर में चोरी की वारदात हुई है।
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत मरौद गांव में चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव स्थित शीतला मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर माता के छत्र सहित सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी में रखी नगदी रकम चोरी कर ली। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब घटना की जानकारी सामने आई। मंदिर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और माता के श्रृंगार में उपयोग होने वाले कीमती आभूषण गायब मिले। चोरी की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे, कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी भानु प्रताप चंद्राकर, सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!