Uncategorized

धरती पर जब-जब धर्म पर विपत्ति आएगी, प्रभु श्रीराम होंगे अवतरित : रंजना साहू

श्रीराम की भक्ति मोह और बुद्धि से पैदा होने वाले बंधन से मुक्त करता है : उमेश साहू

धमतरी । परम पूज्य संत गोस्वामी तुलसीदास के जयंती पर मानस शक्ति केंद्र अछोटा के तत्वावधान में ग्राम अमेठी में दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा सम्मेलन के आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई, उन्होने कहा कि यह पावन समय है जब सावन मास का पवित्र माह चल रहा है और भगवान शिव की आराध्य प्रभु श्री राम की कथा का प्रवाह क्षेत्र में हो रहा है, यह मधुर संयोग है। श्रावण मास के पुरुषोत्तम मास में श्री राम कथा होना हर और हरी दोनों की पूजा एक साथ करने के समान है , यह हमारा परम सौभाग्य है कि भगवान शिव व श्री हरि विष्णु के अवतार श्रीराम का गुणगान कर कथा का रसपान कर रहे हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि इस धरती पर जब-जब धर्म पर विपत्ति आएगी भगवान श्री राम अवतरित होंगे। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने कहा कि श्रीराम का नाम वह दीपक है, जो समस्त जीव-जगत को हर क्षण जब चाहे, अंदर-बाहर प्रकाश से भर देता है श्रीराम यदि साथ हैं तो हम स्वाधीन हैं। श्रीराम की कथा से प्रकट होता है कि उनका स्नेह समस्त जीव तक विस्तृत है। राम की भक्ति मोह और बुद्धि से पैदा होने वाले बंधन से मुक्त करती है। सारे विकारों को दूर कर देती है। इस अवसर पर श्रीराम कथा रसपान करने जनपद सदस्य गोपाल साहू, जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू, पार्षद ईश्वर सोनकर, समाजसेवी ज्योति साहू, भाजयुमो युवा नेता पंकज साहू, उपसरपंच मानिकराम साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!