Uncategorized

भाजपा मंडल भखारा में उत्साहपूर्वक सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

भखारा (धमतरी)। भारतीय जनता पार्टी मंडल भखारा द्वारा भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 135 वां ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़े प्रेरणादायी विचारों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर सभापति छबीलाल निर्मलकर, भूपेश्वरी चंदेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रिका साहू, नवनियुक्त एल्डरमैन किशोर गौर, ईश्वर साहू एवं संतोष साहू ने भी संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए ‘मन की बात’ के संदेशों तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी आनंद यदु, मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, आरक्षण उपाध्यक्ष विष्णु साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रिका साहू, सभापति छबीलाल निर्मलकर, भूपेश्वरी चंदेल, हितेंद्र साहू, युगेश धीवर,पार्षद हेमलता साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक साहू, नवनियुक्त एल्डरमैन किशोर गौर, संतोष साहू, योगेश साहू, त्रिलोचन साहू आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*डिजिटल लर्निंग से सशक्त होंगे कार्यकर्ता*

‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात भाजपा मंडल बेलरगांव के अध्यक्ष रवि सिन्हा के नेतृत्व में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में तकनीक का प्रभावी उपयोग कर कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचा सकते हैं। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से इसका लाभ लेने का आग्रह किया।

*संगठन की मजबूती और जनसेवा पर दिया जोर*

भाजपा मंडल प्रभारी आनंद यदु ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता को नई ऊर्जा और जनसेवा की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!