Uncategorized

विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण कार्यशाला में उपभोक्ताओं को दी गई नियमों की जानकारी


धमतरी। विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी नियमों, अधिकारों एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया से अवगत कराने के उद्देश्य से धमतरी में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नए विद्युत कनेक्शन, बिजली बिल, विद्युत लाइन विस्तार, टैरिफ निर्धारण, उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न शिकायत निवारण मंचों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश सोनी विद्युत लोकपाल छत्तीसगढ़ थे। विशिष्ट अतिथियों में विवेक गनोदवाले सदस्य विधि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग, सुरेंद्र सिंह डायरेक्टर टैरिफ, एमडी बडग़ैया अध्यक्ष विद्युत उपभोक्ता प्रतितोषण फोरम रायपुर शहर, अशोक खंडेलवाल अध्यक्ष विद्युत उपभोक्ता प्रतितोषण फोरम रायपुर ग्रामीण, एके लखेरा मुख्य अभियंता रायपुर ग्रामीण क्षेत्र तथा हरि मुरारी सिंह अधीक्षण अभियंता रायपुर वृत्त उपस्थित रहे। कार्यशाला में सुरेंद्र सिंह ने घरेलू, व्यावसायिक, कृषि, औद्योगिक एवं उच्च दाब विद्युत उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। वहीं एमडी बडग़ैया एवं अशोक खंडेलवाल ने बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया तथा उपभोक्ता प्रतितोषण फोरम की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अभियंता एके लखेरा ने नए विद्युत कनेक्शन, लाइन विस्तार, लोड वृद्धि, शासन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या तथा विद्युत वितरण व्यवस्था में नियमित कर्मचारियों एवं बाह्य स्रोत आउटसोर्स कर्मियों की भूमिका की जानकारी साझा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!