Uncategorized

जन्मदिन का सार्थक उत्सव: रेनू खालसा का जन्मदिन रहा शिक्षा और सेवा को समर्पित


धमतरी। पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को रेनू खालसा का जन्मदिन सेवा एवं समाजहित के कार्यों के साथ सार्थक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर गिन्नी खालसा द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए कई प्रेरणादायी कार्य किए गए। दोपहर 2 बजे म्युनिसिपल स्कूल, धमतरी में अध्ययनरत कक्षा दसवीं की छात्रा मोनिका नेताम को नई साइकिल भेंट की गई। मोनिका प्रतिदिन लाल बगीचा क्षेत्र से म्युनिसिपल स्कूल तक पैदल आना-जाना करती थी। उसकी माता एकल अभिभावक (सिंगल पेरेंट) होने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होने से साइकिल उपलब्ध नहीं करा पा रही थीं। नई साइकिल मिलने से अब मोनिका को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी, जिससे उसकी पढ़ाई भी और बेहतर ढंग से जारी रह सकेगी। नूतन स्कूल, सिहावा रोड के एक जरूरतमंद छात्र की पूरे वर्ष की 7,250 की स्कूल फीस जमा कराई गई, ताकि आर्थिक अभाव उसकी शिक्षा में बाधा न बने। शासकीय प्राथमिक शाला, सदर बाजार के सभी 35 विद्यार्थियों को समय का महत्व समझाने और अध्ययन के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से टाइम टेबल एवं बेल्ट वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!