Uncategorized

पेड़ लगाना व उनकी देखरेख करना है हम सब की जिम्मेदारी – लेखराम साहू

परेवाडीह में परिक्षेत्र साहू समाज लिमतरा के तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम परेवाड़ीह में परिक्षेत्र साहू समाज लिमतरा के तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली और प्रीतम साहू पूर्व विधायक बालोद के कर कमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें हिरेंद्र साहू तरुण साहू अध्यक्ष युवासाहू समाज चोवाराम साहू राजा राम साहू भुनेश्वरी साहू परिक्षेत्र साहू समाज लिमतरा के पद अधिकारी गण एवं ग्रामीण मौजूद रहे.
लेखराम साहू अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षों का रोपण अत्यंत आवश्यक है क्योंकि वृक्षों के होने से ही हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है इसलिए पेड़ लगाना एवं उसकी देखरेख करना हम सब की जिम्मेदारी रहेगी तभी यह कार्यक्रम सफल माना जाएगा साहू समाज माता कर्मा के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में समृद्ध एवं शिक्षित है और कार्यक्रम में उपस्थित विकलांग दिव्यांगजनों से भी मिले लोगों को मेहनत और बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किये. प्रीतम साहू पूर्व विधायक बालोद अपने उद्बोधन में कहा कि लोगों को अपने घर में कम से कम दो पेड़ आवश्यक रूप से लगाना चाहिए क्योंकि पेड़ से ही जीवन संभव है.दयाराम साहू पूर्व महामंत्री प्रदेश साहू समाज साहू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ लगाना है पुण्य का काम है परिक्षेत्र साहू समाज को लेख राम साहू जी द्वारा पेड़ की सुरक्षा के लिए 25 नग ट्री गार्ड दिए इसके लिए परिक्षेत्र साहू समाज लिमतरा धन्यवाद ज्ञापित किये.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!