Uncategorized

कोटेश्वर महादेव मंदिर जाते समय भारत माला रोड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व मे भूपेश बघेल का किया गया भव्य स्वागत

कोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कुरुद के भारत माला रोड पर भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, गगनभेदी नारों और शानदार आतिशबाजी के साथ बघेल जी का आत्मीय अभिनंदन किया। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला भारत माला रोड पर पहुंचा, पूरा इलाका पटाखों की गूंज और ढोल-बाजे की थाप से सराबोर हो गया। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने भूपेश बघेल को फूलों की विशाल माला पहनाई और पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। माल और रेजा संघ ने भी किया इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भारी संख्या में हमाल संघ और रेजा संघ के श्रमिक व पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भूपेश बघेल का पारंपरिक रूप से स्वागत कर उनके प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोटेश्वर महादेव के दर्शन और रुद्राभिषेक के पावन कार्य के लिए क्षेत्र में पधारे हैं। उनके आगमन को लेकर न केवल कार्यकर्ताओं में बल्कि हमाल, रेजा संघ और आम जनता में भी भारी उत्साह है। बघेल जी ने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों की चिंता की है, यही वजह है कि आज हर वर्ग स्वतः स्फूर्त होकर उनके स्वागत में खड़ा है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, भरत नाहर, तपन चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, जानसिंह यादव, आशीष शर्मा, महिम शुक्ला, रमेशर साहू, मिलन साहू, पंकज जोशी, पुष्पेंद्र साहू, योगेश साहू, योगीराज चंद्राकर, पोशन चंद्राकर, उत्तम साहू, डुमेश साहू, राजू साहू, टूकेश साहू, बिट्टू गौर, चंद्रप्रकाश देवांगन सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!