Uncategorized

बहनो से दूर नक्सल मोर्चे के तैनात जांबाज जवानो के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने भेजा रक्षा सूत्र

महिला मोर्चा ने 22 वर्षों से निभाई आ रही परंपरा को रखा कायम, एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस जवानों को बांधी राखी

धमतरी। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा और समर्पण के रिश्ते को मजबूत करने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा धमतरी ने इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जांबाज पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों के लिए रक्षा सूत्र, राखी, तिलक-चावल और मिश्री भेजने की परंपरा को जारी रखा।
महिला मोर्चा की बहनों ने कहा कि जब रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती हैं, उस समय नक्सल प्रभावित घने जंगलों में तैनात जवान अपने परिवार से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहकर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। अनेक जवान देश के अलग-अलग राज्यों से आकर कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्वती वाधवानी, बीथिका विश्वास, खिलेश्वरी किरण, हेमलता शर्मा, सरला जैन, कल्पना रनसिंह, पुष्पा कश्यप, अनीता यादव, प्रियंका सिन्हा, रितिक यादव, अनीता अग्रवाल, नम्रता पवार, ईश्वरी पटवा, नीलू त्रिवेदी, अनीता सोनकर, पूजा कुंजम, संतोषी साहू, संगीता जगताप, सीमा चौबे, रुक्मणी सोनकर, नीलू रजक, चित्रलेखा निर्मलकर, कौशल्या देवांगन, रेखा शांडिल, चंद्रभागा साहू, भारती साहू, आशा लोधी, विभा चंद्राकर, हिमानी साहू, प्राची सोनी, मोनिका देवांगन, गीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जहां सूरज की किरणें भी मुश्किल से पहुंचती हैं, वहां जवान निभाते हैं सुरक्षा का धर्म

महिला मोर्चा की बहनों ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों को घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में कैंप लगाकर रहना पड़ता है। कई स्थानों पर न पर्याप्त पानी की सुविधा होती है और न ही आराम से रहने व सोने की व्यवस्था। जंगलों में जंगली जानवरों और अन्य चुनौतियों के बीच जवान दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाते हैं।
ऐसे में रक्षाबंधन के दिन उनकी बहनें उन तक नहीं पहुंच पातीं। इसलिए भाजपा महिला मोर्चा की बहनें पिछले करीब 22 वर्षों से लगातार इन जांबाज भाइयों तक राखी और रक्षा सूत्र पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। महिला मोर्चा ने संदेश दिया कि यह राखी केवल धागा नहीं, बल्कि देश और समाज की ओर से जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है.

एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की बहनें पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। यहां पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा गया तथा मुंह मीठा कराया गया।
महिला मोर्चा की बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर पर पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों के साथ राखी का यह रिश्ता केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज और सुरक्षा कर्मियों के बीच विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!