विधायक अनुज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली उत्सव

धमतरी। ज्ञानरत्न शिक्षण समिति धमतरी द्वारा संचालित सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी में सोमवार को हरेली पर्व का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक टी. आर. सिन्हा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुज शर्मा (छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार) विधायक विधानसभा क्षेत्र धरसींवा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औजारों की पूजा एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ आरंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में छत्तीसगढ़ी खेल- गेड़ी दौड़, फुगड़ी, एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य का प्रदर्शन एवं वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानरत्न शिक्षण समिति की अध्यक्ष एवं सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमति तारा सिन्हा के द्वारा किया गया।


