Uncategorized

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जि़ला हॉस्पिटल में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली


धमतरी। राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज से जिला मुख्यालय जि़ला हॉस्पिटल धमतरी में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से फ़्लोरेंस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवम् रिलाइंस इस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग के विधार्थियों के एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू एल. कौशिक एवम् सिविल सर्जन ए के टोंडर सर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और नर्सिंग छात्रों ने गगनभेदी नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को नेत्रदान का महत्व समझाया।जीते जी रक्तदान, मृत्यु के बाद नेत्रदान: डॉ. कौशिक ने रैली को संबोधित करते कहा कि नेत्रदान एक महादान है। हमारे देश में कॉर्नियल अंधत्व से पीडि़त लाखों लोगों को केवल नेत्रदान के जरिए ही नई रोशनी दी जा सकती है। उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी उम्र का व्यक्ति (चश्मा पहनने वाले या शुगर/बीपी के मरीज भी) नेत्रदान कर सकता है। उन्होंने अपील की कि लोग आगे आएं और मृत्यु के पश्चात अपनी आंखें दान करने का संकल्प लें ताकि किसी के अंधेरे जीवन को रोशन किया जा सके। पखवाड़े के दौरान होंगे विभिन्न कार्यक्रम:स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और संकल्प पत्र भराए जाने जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!