Uncategorized

महाशिविर ज्वाल के साथ तृतीय सोपान निपुण प्रशिक्षण शिविर का समापन

244 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर ने लिया प्रशिक्षण; अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का दिया संदेश

धमतरी – जिला कलेक्टर श्री मिश्रा संरक्षक व जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी जिला आयुक्त ,जिला सचिव सोहन लाल साहू के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद मंगल भवन कुरूद में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय तृतीय सोपान निपुण प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर का समापन महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम के साथ हुआ। स्काउट-गाइड परंपरा, अनुशासन और सेवा भावना के अनुरूप आयोजित शिविर में जिलेभर से पहुंचे 244 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें 77 स्काउट, 107 गाइड, 28 रोवर और 32 रेंजर शामिल रहे।समापन समारोह की मुख्य अतिथि कुरूद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर थीं। अध्यक्षता स्थानीय संघ अध्यक्ष मनीष साहू ने की विशिष्ट अतिथि कृष्णकांत साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज कुरूद थे।ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की ऐसी कला है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, पायोनियरिंग, ध्वज शिष्टाचार और टीम भावना जैसी विधाएं जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी साबित होती हैं।मनीष साहू ने कहा कि आज देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है, जिनमें शिक्षा के साथ संस्कार, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना हो। स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों से शिविर में सीखी बातों को अपने जीवन में उतारने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

लोकसंस्कृति और देशभक्ति की प्रस्तुतियों से सजा समापन

समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और देशभक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। महाशिविर ज्वाल की शुरुआत कैम्प फायर से हुई।अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर सम्मान किया गया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।विशिष्ट अतिथियों में एबीईओ डीके साहू, स्थानीय संघ धमतरी के अध्यक्ष नेतुराम यादव, नेमलाल गंगेले, राजेश शर्मा, राजेश पांडेय, ज्योति मगर, श्रवण साहू एवं एन के साहू उपाध्यक्ष डोलेश्वरी साहू दुर्गेश द्विवेदी विष्णु प्रसाद सोनवानी शेषनारायण गजेंद्र शामिल रहे। शिविर को सफल बनाने में डॉ. मंजूषा साहू मोहित राम बनपेला, वीरेंद्र सिन्हा, हेमंत साहू,दीनानाथ पांडे, दीपमाला साहू, योगिता कंवर, चोवालाल धीवर, ऐश कुमार साहू, बालमुकुंद साहू, वीणा खत्री, अरुणा नेताम शशिकांत साहू एवं हरिश्चंद्र नेताम सहित अन्य स्काउटर गाइडर सक्रिय रूप से जुटे रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहित राम बनपेला मुख्य परीक्षक स्काउट एवं आभार प्रदर्शन सचिव एस कुमार साहू ने किया।

पाठ्यक्रम के साथ कराया सामूहिक अभ्यास

शिविर संचालक एवं जिला संघ अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पांच दिनों तक प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड के निर्धारित पाठ्यक्रम के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और परीक्षण दिया गया।शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को राज्यपाल पुरस्कार के लिए तैयार करने के साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना रहा। संचालन एवं प्रशिक्षण व्यवस्था में 14 सदस्यीय संचालक मंडल ने सेवाएं दीं। सहायक शिविर संचालक मंजूषा साहू एवं मुख्य परीक्षक गाइड विंग की भूमिका में रहीं।शिविर में प्रवेश, नियम, प्रतिज्ञा, आदर्श वाक्य, स्काउट-गाइड चिन्ह, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना, स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर गणवेश, राष्ट्रध्वज, भारत स्काउट गाइड ध्वज एवं विश्व स्काउट गाइड ध्वज की जानकारी दी गई। प्रार्थना, झंडा गीत, राष्ट्रगान, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना, पायोनियरिंग, बीपी-6, सीटी संकेत, खोज चिन्ह, टोली पद्धति, मानसभा, कोर्ट ऑफ ऑनर, टोली निरीक्षण और विभिन्न प्रकार की रस्सी की गांठों का भी व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!