Uncategorized

जन्मदिन पर तारिणी नीलम चंद्राकर को मिली बधाइयों की सौगात, कांग्रेस भवन में उमड़ा शुभचिंतकों का सैलाब


धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर में उत्साह और खुशियों का माहौल रहा। उनके जन्मदिन पर कांग्रेसजनों, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं जिलेवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर धमतरी स्थित कांग्रेस भवन में सुबह से ही बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक कांग्रेस भवन पहुंचे और श्रीमती चंद्राकर को पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं अनेक लोगों ने फोन, व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से भी उन्हें बधाई एवं शुभकामना संदेश भेजे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!