Uncategorized

गौ माता की सेवा अर्थात 33 कोटी देवी देवता की सेवा का सौभाग्य : रंजना साहू

गौ माता की सेवा का परम सौभाग्य भगवान श्रीकृष्ण वंशज यादव समाज को मिला : दमयंती साहू

श्रीकृष्ण की लीलाएं आनंदमय, मन हो जाता है प्रफुल्लित : शीत साहू
ग्राम देमार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुई विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, क्षेत्रवासियों को दिए जन्माष्टमी पर्व की बधाई

धमतरी। ग्राम देमार में जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर श्री कृष्ण नवयुवक समिति एवं जागरूक किसान क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता के पावन अवसर में कार्यक्रम स्थल में गूंजायमान हुए , इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण वरिष्ठ एवं हरदिया साहू समाज जिला अध्यक्ष शीत कुमार साहू ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, समाज प्रमुख संतराम साहू, उप सरपंच संजय साहू मंच पर उपस्थित रहे।

विधायक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के हाथ में सुदर्शन चक्र था, किंतु लीला दिखाई बांसुरी की धुन से, भगवान विष्णु ने धरती पर श्री कृष्ण के रूप में यादव कुल में जन्म लिया, और विभिन्न लीला दिखाते हुए संसार से अत्याचारी दुष्टों का नाश करते हुए उन्हें मोक्ष प्रदान किए, भगवान श्री कृष्ण सौ झूठ को माफ करने वाले भगवान है, उनकी लीलाएं आनंदमय है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गौ माता की सेवा की है और यह परम सौभाग्य यदुवंशियों को मिला है, गौ माता की सेवा अर्थात 33 कोटी देवी देवता की सेवा करना है। जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू ने कहा कि गौ माता की सेवा का परम सौभाग्य भगवान श्रीकृष्ण वंशज यादव समाज को मिला है। हरदिहा साहू समाज जिलाध्यक्ष शीत कुमार साहू ने बताया कि श्रीकृष्ण की लीलाएं आनंदमय, मन प्रफुल्लित हो जाता है। जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्य रूप सेसंतोष सिन्हा, दिनेश कुमार साहू, शिवकुमार ध्रुव पूर्व सरपंच, ईश्वर रामटेके, रघुवीर रामटेके, विजय कुंभकार, सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!