Uncategorized

जीत के पश्चात जनता का आभार जताने कल विधायक अजय चन्द्राकर कुरुद में निकालेंगे रैली

सांधा चौक से रैली होगी प्रारंभ, पुराना बाजार चौक में होगी सभा

कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विष्णुदेव साय सरकार उतर रही जनता की उम्मीदों पर शत्- प्रतिशत् खरा
मूलचंद सिन्हा
कुरुद । कुरुद विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करनें विधायक अजय चंद्राकर की उपस्थिति में सांधा चौक कुरुद से रैली एवं पुराना बाजार चौक मंच में आभार सभा का आयोजन रखा गया है। जिसमें समस्त कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी युवा, माताऐं बहनें एवं बुजुर्ग सादर आमंत्रित हैं। शुक्रवार 29 दिसंबर को आभार रैली साँधा चौक कुरुद से बाजार चौक दोपहर 2 बजे से निकलेगी। इसके पश्चात पुराना बाजार चौक सायं 5 बजे सभा होगी। अजय चन्द्राकर पांचवी बार कुरुद विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए है। क्षेत्र की जनता एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। श्री चन्द्राकर क्षेत्र की विकास को लगातार गति दे रहे है। विधायक अजय चन्द्राकर ने इस मौके पर कहा कि साय सरकार के गठन के पश्चात एक के बाद एक मोदी जी की गारंटी को पूरा करने जनहित में निर्णय लिये जा रहे है। 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। वहीं किसानों को बकाया दो साल का बोनस सुशासन दिवस पर प्रदान किया गया। इससे किसानो को आर्थिक लाभ हुआ। 3100 में धान खरीदी व प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। अगले 5 सालों तक प्रदेश के लाखो परिवारो को मुफ्त राशन प्रदान किया जायेगा। कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है। श्री चन्द्राकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व प्रदेश नेतृत्व की कुशल रणनीति का परिणाम है कि छग में भाजपा को प्रचंड़ बहुमत मिला है। प्रदेश की जनता बीते 5 सालों में भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज व कुनीतियों से परेशान थी। आखिरकार जनता ने कांग्रेस सरकार को आईना दिखाया और सत्ता से उखाड़ फेका और पुन: प्रदेश में सुशासन स्थापित करने भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की उम्मीदो पर शत् प्रतिशत खरा उतर रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!