Uncategorized

मोंगरागहन में विधायक ओंकार साहू ने किया कक्ष कक्ष निर्माण का लोकार्पण

छात्रों को मिलेगी सुविधा, ग्रामीणों ने स्वागत कर जताया आभार


धमतरी। धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत मोंगरागहन में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल में आयोजित हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू रहे। विधायक द्वारा कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। इस दौरान विधायक का ग्राम वासियों द्वारा फूल माल एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया. विधायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल में अतिरिक्त कक्ष बनने से निश्चित ही यहां के विद्यार्थियों को लाभ होगा। विद्यालय विद्या की मंदिर होता है। विद्या ही विकास का मूलमंत्र है। विद्यालय संचालन करने वाले इस सामाजिक कार्य से जुड़कर बचपन को गढऩे का काम करते है। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओ को आह्वान किया कि वह आज के इस प्रतिस्पर्धा युग में अपने को मांसिक रुप से तैयार रखे। कहा कि शिक्षा से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति परिवर्तन लाया है। प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा का नया इतिहास गया जिससे प्रदेश के उस वर्ग का विकास हो रहा है जिनकी आय निम्न हैं। जो लोग कभी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने में असमर्थ थे, आज निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पंचायत सरपंच उपस्थित रहे. इस दौरान सरपंच रमशिला दिलीप कोर्राम, जनपद सदस्य शैलेंद्र मंडावी, तानाजी राव रणसिंह, संतोष ध्रुव, परसादी राम ध्रुव, चन्द्रहास जैन, बी.आर. धनेश्कर, भानुराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूल स्टॉप उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!