Uncategorized

अवैध रूप से शराब विक्रेता के विरुद्ध नगरी पुलिस ने की कार्यवाही

आरोपी से 3 बीयर, 5 गोवा,18 प्लेन, प्रयुक्त मो.सा. किया गया जप्त

नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा मोटर सायकिल में अवैध रुप से शराब रखकर ब्रिकी करने नहर नाली मोड जंगल पारा नगरी तरफ जा रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी नगरी द्वारा तत्काल थाने स्टॉफ को रवाना कर चीर घर कि ओर जाने वाली नहर नाली मोड़,जंगल पारा,नगरी में मोटर सायकिल रोककर संदेही से नाम पूछने पर अपना नाम कैलाश साहू पिता स्व० अर्जुन साहू निवासी वार्ड क्र. 09 साकरा रोड नगरी थाना-नगरी, बताया जिसके मोटर साइकिल को चेक करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे 3 नग बियर, 5 नग गोवा, 18 नग प्लेन को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना नगरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरी. सन्नी दुबे, सउनि० तान सिह साहू, श्रीराम पटेल, प्रआर० प्रशांत शुक्ला, आर० धरम राजपुत, पंकज प्रधान, कल्याण नेताम, योगेश साहू, केशव पटेल, मानसिग मरकाम, चालक हेमलाल ध्रुव व थाना स्टॉफ का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!