Uncategorized

विधायक ओंकार साहू की उपस्थिति में अछोटा जोन स्तरीय बैठक सम्पन्न ,कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प

लोक सभा चुनाव 2024 के परिप्रेक्ष्य में धमतरी विधान सभा के अंतर्गत अछोटा जोन की बैठक आदिवासी भवन मथुरा डीह में संपन्न हुई अछोटा ज़ोन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के प्रभारी सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में शामिल हुए वहाँ पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जन प्रतिनिधियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि वर्तमान मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 साल से झूठे वादे कर जनता को छला व लूटा जा रहा है इसके बारे में आम जनता को जाकर बताना है की कैसे वर्तमान समय में मंहगाई व बेरोज़गारी से जनता की कमर टूट चुकी है व राष्ट्र वाद तथा धर्म की आड़ में राष्ट्र को बाँटा जा रहा है वर्तमान में कांग्रेस द्वारा जो 5 न्याय एवं 25 गारंटी दी गई है जिसमे महालक्ष्मी नारी न्याय योजना जिसमे प्रत्येक ग़रीब महिला को साल में 1 लाख रुपये सीधे उसके खाते में दिये जायेंगे तथा किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ़ किया जावेगा युवाओ को रोज़गार दिया जाएगा रोज़गार गारंटी योजना के तहत मज़दूरी दर 400 रुपया किया जावेगा इन सब बातो को जन जन तक पहुँचाना है क्योंकि वर्तमान समय में जनता महँगाई बेरोज़गारी से त्रस्त हो चुकी है सामान्य जनमानस को किसी भी प्रकार का लाभ या राहत वर्तमान केंद्र सरकार द्द्वारा नहीं दिया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया की कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को बहुमत से जिताना है तथा केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने का वादा व्यक्त किया है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना,धमतरी विधायक ओंकार साहू, विपिन साहू ,सेवा दल जिलाध्यक्ष होरी लाल साहू,ब्लाक अध्यक्ष ग्रामीण घनश्याम साहू , अछोटा ज़ोन की प्रभारी कविता योगेश बाबर ,पूरन लाल साहू ,भोलाराम देवांगन ,अशोक देवांगन ,जनपद सदस्य सरिता यादव ,मोहित देवांगन ,बीरबल ध्रुव ,अर्जुन साहू केशव साहू हरिराम,लीलाराम विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंचगण, बूथ अध्यक्ष ,सेक्टर अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जीवराखन देवांगन अध्यक्ष अछोटा ज़ोन ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!