Uncategorized

श्रीराम के जयकारो से गुंजा शहर, रामनवमी के पूर्व संध्या निकाली गई भव्य बाइक रैली

धमतरी। रामनवमी की पूर्व संध्या कल रामनवमी आयोजन समिति द्वारा बनियापारा स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से भव्य बाइक रैली निकाली गई। इसमें शामिल सैकड़ो युवा भगवा ध्वजा लहराते एवं जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। इससे पूरा शहर राममय नजर आया। साथ ही डीजे में बज रहे राम पर आधारित भक्ति भरे गीतो में भक्त जमकर झूूमते रहे। रैली में हनुमान का वेषधरे युवक आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यह रैली रत्नाबांधा चौक, घड़ी चौक, सिहावा चौक, बठेना चौक से वापस सिहावा चौक, घड़ी चौक, कचहरी चौक, रामबाग, विंध्यवासिनी मंदिर, गोकुलपुर, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा चौक होते हुए सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न हुआ। रैली में पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने से यह शांति पूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भगवान श्री राम के भक्त मौजूद थे।


आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
श्रीराम नवमी आयोजन समिति द्वारा आज रामनवमी पर्व पर बनियापारा स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व भगवान राम, माता सीता, एवं भाई लक्ष्मण तथा संकट मोचन हनुमान की प्रतिमा को रथ में विराजित किया जाएगा। पश्चात विशेष पूजा, तिलक संस्कार, महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की जाएगी। इसके बाद परंपरागत ढंग से शोभायात्रा निकलेगी। जो कि शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए विंध्यावसिनी मंदिर में संपन्न होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!