Uncategorized

मुंगेली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में तारिणी चन्द्राकर ने किया प्रचार

मूलचंद सिन्हा
धमतरी। बिलासपुर लोकसभा के मुंगेली विधानसभा के भठलीकला में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और बिलासपुर लोकसभा के युवा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भूपेश बघेल, दीपक बैज, लोकसभा प्रभारी तारिणी चंद्राकर ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पांच गारंटी योजना के बारे में विस्तृत रुप से बताया और कहा कि मोदी के दस साल के शासन काल में देश की जनता को गरीबी की तरफ धकेला और युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया गया। मंच के माध्यम से बताया गया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब महिलाओं को 8333 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा। प्रत्येक वर्ष बेरोजगारो को 30 लाख नौकरी दी जाएगी, मनरेगा के तहत जो रोजी मिलती है उसे 400 रुपये किया जाएगा। बता दें कि तारिणी चंद्राकर को प्रभारी बनाए जाने के बाद बिलासपुर लोकसभा के पांच विधानसभा बिल्हा, तखतपुर, लोरमी, कोटा और बेलतरा में लगातार जनसंपर्क कर समाज प्रमुखों और वरिष्ठों से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को जीत दिलाने की अपील उनके द्वारा की जा रही है। बिल्हा विधानसभा के सरगांव नगरपंचायत में वरिष्ठ नेता महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के साथ मंच साझा कर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत के जीत दिलाने की अपील की। उनके द्वारा पूर्व विधायक सियाराम कोशिश, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला और वरिष्ठों के साथ लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!