Uncategorized

धीवर समाज का सशक्तिकरण अभियान बनियापारा के प्रत्येक 10 घर पीछे एक पंच का चुनाव किया


धमतरी। धीवर समाज के सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी वार्डों में पंच, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का चयन किया जा रहा है। इस तारतम्य में 10 जुलाई को बनियापारा के बैठक में सर्वसम्मति से यशवंत कोसरिया, गोविंद धरमगुड़ी, बसंत नाग, सूरज तारक एवं अनोखेलाल नाग को पंच चुने गए।
बैठक में युवा प्रकोष्ठ में राजकुमार फूटान एवं गोविंद सपहा तथा महिला प्रकोष्ठ में शीला फूटान एवं जागेश्वरी सपहा का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के महासंरक्षक परमेश्वर फूटान ने कहा कि शासन द्वारा हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर के मत्स्य किसानों को शासन से प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी दिया जाता है तथा मत्स्य किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। बैठक में समाज के प्रत्येक परिवार के मतदाताओं की संख्या की भी गणना किया गया। समाज के छात्र-छात्राओं को नीट, इंजीनियरिंग एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क पुस्तक वितरण की भी जानकारी दी गई। बैठक में संरक्षक होरीलाल मत्स्यपाल, आत्माराम नाग, विजय नाग, सोनूराम नाग, दुर्गेश रिगरी, यशवंत कोसरिया, सोनू भगत, प्रकाश नाग, मोतीलाल धीवर, बसंत नाग, राजकुमार फूटान, नरसिंग फूटान, माला कोसरिया, कन्हैया लाल, धनाराम सपहा, सत्यनारायण, तीरथराज फूटान, राजू ओझा, देवनारायण धरमगुड़ी, महेन्द्र फूटान, जगेश्वर, नरहर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। संचालन समाज के सचिव सोहन धीवर ने किया।
पार्षद बनाने पर दिया जोर
धीवर समाज के अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद जगबेड़हा ने समाज को नशा मुक्त बनाने, छात्र-छात्राओं के लिए घर में पढ़ाई का उचित वातावरण निर्माण करने के संबंध में मार्गदर्शन किया। समाज की महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवा कर सशक्त करने पर भी जोर दिया गया गया। उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाज के अधिक से अधिक पार्षद चुने जाएं, यह सुनिश्चित करने का आवाहन किया गया। सभी इच्छुक प्रत्याशियों से उनका बायोडाटा भी जमा करने का अनुरोध किया ।
—–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!