Uncategorized

धार्मिक आयोजन समाज के आपसी तालमेल में उत्तरोत्तर वृद्धि करता है – रामू रोहरा

माताएं समाज की सबसे बड़ी व महत्वपूर्ण अंग हैं - प्रियंका सिन्हा

धमतरी। आस्था नवयुवक गणेशोत्सव समिति ग्राम डोंड़की द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग सरोवर बारुका का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम रामु जगदीश रोहरा प्रदेश महामंत्री भाजपा के मुख्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनता है जो हमारे समाज के आपसी तालमेल में उत्तरोत्तर वृद्धि करता है आज युवा नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है इन आयोजनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण है। उन्होने आश्वस्त किया कि साय सरकार ने चुनाव से पहले जो भी वादे किये हैं सभी पूरे होंगे थोड़ा धैर्य रखें क्षेत्र के विकास के लिये खुद को प्रतिबद्ध बताया और युवाओं को सफल आयोजन की बधाई सम्प्रेषित की। विशिष्ट अतिथि प्रियंका सिन्हा ने युवाओं को विकास की धुरी बताया। आगे बच्चों के शिक्षा में माताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कोई भी सफल व्यक्ति मां की गोद मे खेलकर ही बड़ा बनता है अत: माताएं समाज का सबसे बड़ा अंग हैं। कार्यक्रम में प्रदीप सिन्हा राजीव सिन्हा,नरेन्द्र साहू धानु सिन्हा लालचंद सिन्हा कुशल सिन्हा गुड्डा मिस्त्री चमन साहू चिंताराम सिन्हा बरातू राजकुमार सिन्हा अशोक साहू अश्वनी सिन्हा मानिक सिन्हा बिसरू राम हेमशंकर कमलेश अजय देवांगन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!