Uncategorized

ब्रह्म गरबा में झूमा ब्राह्मण समाज

ब्राह्मण का माइंडसेट विश्व कल्याण का, सर्वे भवन्तु सुखिनः का मांगा आशीर्वाद- पँ राजेश

धमतरी में ब्राह्मण समाज की तरफ से भी नवरात्र में गरबा का आयोजन किया गया, शहर के प्राचीन किले के राम मंदिर परिसर में पंडाल लगाया गया, जहाँ रोजाना ब्राह्मण समाज के बच्चे और बड़े सभी ने गरबा खेला, प्राचीन गुजराती लोक नृत्य और भक्ति रस का एक साथ आनंद लिया, नौ दिनों तक यहां धूमधाम से गरबा किया गया।ब्रह्म गरबा का आयोजन ब्राह्मण समाज के महिला और पुरुष शाखा ने मिल कर किया, इस तरह से ये आयोजन सभी के सहयोग से सफल किया गया।

ब्रह्म गरबा के संरक्षक और भाजपा नेता भी गरबा करने पहुँचे और गरबा में भी थिरके, पँ राजेश के साथ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के निज सचिव सुमित उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, और कुरुद डीएसपी रागिनी मिश्रा भी ब्रह्म गरबा में शामिल हुई।

इस मौके पर पँ राजेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग की सँख्या भले ही कम है लेकिन ब्राह्मणों का माइंडसेट वैश्विक होता है इसी कारण ब्राह्मण सदैव विश्व कल्याण का सोचते है, इस गरबा में भी हम माता से सर्वे भवन्तु सुखिनः का आशीर्वाद मांगते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!