Uncategorized

सनातन परंपरा, संस्कृति, एवं मान्यताओं के प्रतीक हमारे तीज त्यौहार की पहचान को करें प्रोत्साहित-: विजय मोटवानी

नगरवासियों के ऐश्वर्य, सुख, शांति, समृद्धि, की प्रभु श्रीराम से प्रार्थना के साथ पार्षद मोटवानी ने दीपोत्सव की बधाई और दी शुभकामनाएं

धमतरी । दीपावली के पावन पर्व पर आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी ने नगर वासी सहित क्षेत्र के सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सबके मंगलमय जीवन की प्रार्थना प्रभु श्री राम से करते हुए सभी के जीवन में ऐश्वर्य सुख शांति समृद्धि की कामना की है, श्री मोटवानी द्वारा पांच दिवसीय दीपोत्सव का अभिनव आस्था और श्रद्धा का हिस्सा सुआ नृत्य को जीवंत बनाए रखने वाले लोगों का श्रीफल भेंट कर सम्मान करते हुए उनके प्रति सभी से आग्रह किया है कि यही हमारी सनातन परंपरा संस्कृति एवं मान्यताओं को आगे बढऩे का एक सार्थक एवं प्रभावशाली माध्यम है इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों का नैतिक दायित्व है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ की पहचान फड़की, सुआ, राउत नाचा, मातर जैसे पारम्परिक रिवाज तीज त्यौहार को सहेज कर आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे। और यही हमें हमारे पर सिखाते हुए आने वाली पीढ़ी को इसे सौपने का संदेश देते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!