162 मिलरों ने किया कस्टम मीलिंग के लिए अनुबंध, 14 को डीओ जारी, 13 हजार क्विंटल का हुआ उठाव
212 मिलरों को मिली मीलिंग के लिए अनुमति, जिनमें 146 अरवा, 66 उसना मिल है शामिल
आज से उठाव में आएंगे तेजी, राईस मिलर्स कस्टम मीलिंग कार्य को देंगे गति
धमतरी। शासन से गतिरोध समाप्त होने के पश्चात धमतरी सहित प्रदेश भर के राईस मिलर्स कस्टम मीलिंग कार्य की प्रक्रिया में जुट गए है। इसी कड़ी में अब धमतरी जिले के राईस मिलर्स पंजीयन, अनुबंध के साथ ही धान का उठाव भी कर रहे है।
जिला विपणन कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 146 अरवा व 66 उसना कुल 212 राईस मिलरों को कस्टम मीलिंग के लिए अनुमति दी गई है। जिनमें से 122 अरवा मिलरों व 40 उसना मिलरों ने मीलिंग के लिए अनुबंध भी करा लिया है। इस प्रकार कुल 162 राईस मिलरों ने अब तक अनुबंध कराया है। आज भी कई मिलर्स अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करेंगे। अनुबंध के बाद 14 मिलर्स 72840 धान का डीओ जारी किया जा चुका है। जिसमें से समाचार लिखे जाने तक 13 हजार क्विंटल धान का उठाव मिलरों द्वारा किया जा चुका था। बता दे कि राईस मिलरों द्वारा तेजी से पंजीयन अनुबंध कराया जा रहा है। मिलरों को डीओ भी जारी किया जा रहा है। जिसके अनुसार उठाव में तेजी आने लगी है। चंूकि मीलिंग कार्य पीछड़ चुका है ऐसे में अब जिले के मिलर्स तेजी से कस्टम मीलिंग कार्य को गति देंगे।
हुई 21 लाख क्विंटल धान खरीदी, संग्रहण केन्द्रो में पहुंचा साढ़े चार लाख क्विंटल धान
जिला विपणन कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 100 केन्द्रो के माध्यम से धान खरीदी अनवरत जारी है। अब तक 21 लाख क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। चूंकि विभिन्न मांगो को लेकर राईस मिलर्स कस्टम मीलिंग के लिए पंजीयन नहीं करा रहे थे। ऐसे में केन्द्रो में धान जाम की स्थिति से बचने शासन स्तर पर खरीदी केन्द्रो से धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रो में पहुंचाया जा रहा था। अब तक लगभग साढ़े चार लाख क्विंटल धान संग्रहण केन्द्रो में पहुंचाया गया है।
